जहन्नम मे गुमराह आलीमो, पीरो और उनके मुरीदो के झगड़े...
जब ये लोग जहन्नम मे एक दूसरे से झगड़ रहे होग़े तो दुनिया के हिसाब से जो कमज़ोर होगें वे बड़ा बनने वालो से कहेंगे (दुनिया मे ) हम तुम्हारे मानने वाले थे| अब क्या तुम यहां जहन्नम की आग की तकलीफ़ के कुछ हिस्से से हमे बचा लोगे? बड़ा बनने वाले जवाब देंगे, हम सब यहां एक ही हाल मे हैं| अल्लाह बन्दो के बीच फ़ैसले कर चुका हैं|
📚 (सूरह मोमिन 40/47-48)
जिस दिन उनके चेहरे आग मे उलट पलट किये जायेगे उस वक्त ये कहेगे काश हमने अल्लाह और उसके रसूल की इताअत की होती| और फ़रियाद करेगे ऐ हमारे रब! हमने अपने सरदारो और अपने बड़ो की इताअत की उन्होने हमे सीधे राह से गुमराह कर दिया| ऐ हमारे रब! अब उन्हें दोहरा अज़ाब दे और उन पर सख्त लानत कर|
📚 (सूरह अहज़ाब 33/66-68)
(गुमराह उल्मा और आवाम) एक दूसरे कि तरफ़ मुतवज्जह होकर सवाल जवाब करेगे| (अवाम) कहेगे कि तुम हमारे पास आकर कसमे खाते थे (कि हम तुम्हारी हक की तरफ़ रहनुमाई कर रहे हैं गुमराह उल्मा) कहेगे तुम खुद ही ईमान लाने वाले नही थे हमारा तुम पर कोई ज़ोर नही था| तुम लोग खुद ही नाफ़रमान थे| आखीरकार हम अपने रब के उस फ़रमान के हकदार हो ही गये हम अज़ाब का मज़ा चखने वाले हैं चूंकि हम खुद गुमराह थे लिहाज़ा तुम्हें भी गुमराह किया| उस दिन वे सब (गुमराह करने वाले और गुमराह होने वाले) आज़ाब मे (एक दूसरे) के साथी होंगे|
📚 (सूरह साफ़्फ़ात 37/27-33)
कुरान की इन आयत और इसके जैसी बेशुमार आयतो से साबित हैं के दुनिया मे जो लोग अपने बाप-दादा, उल्मा, इमाम, पीर, दुरवेशो की इताअत करते हैं और हक(कुरान और हदीस) आने के बावजूद हिदायत को तासलीम नही करते और अल्लाह और उसके रसूल की इताअत से मुंह फ़ेरते हैं रोज़े कयामत जब अल्लाह इन सब को जहन्नम मे डालेगा तो ये अब आपस मे एक दूसरे को लान तान करेगे| मज़ीद देखे
📚 सूरह सबा 34/31-33, सूरह इब्राहिम 14/21

Post a Comment