मेरी इस बात पर ध्यान नहीं दिया तो अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मार लेंगे बहुसंख्यक
हिन्दू कोई धर्म नहीं बल्कि एक संगठन की तरह काम करता है। जिसमे सबसे ऊपर सवर्ण हैं फिर ओबीसी और आखिर में भारत के मूल निवासी दलित वर्ग (ब्राह्मण, छत्रिय, वैश्य, पिछड़ा वर्ग, दलित)।
देश में सबसे ज्यादा आबादी पिछड़ा वर्ग की है। आज़ादी के बाद से देश में 90% सवर्ण वाली पार्टी कांग्रेस और बीजेपी ने ही राज्य किया है और पिछड़ा वर्ग व् दलितों का शोषण और नर संहार किया है। अधिक जानकारी के लिए इतिहास पढ़ें।
जब कांशीराम, लोहिया, फुले आदि जैसे गहन और श्रेष्ठ विचारकों ने अपनी ताकत समझी और जातिवाद राजनीती (जिसकी संख्या भारी, उसकी उतनी भागीदारी) शुरू की तो इन सवर्णों को अपने शासन और जान का खतरा लगा जिसके बाद इन्होने हिन्दुत्वाद, मंदिर मस्जिद और गौमाता जैसे मुद्दों की साजिश रची और मुसलमानों से लडवा दिया। जिसका भरपूर लाभ इन मुट्ठी भर लोगों को मिला।
जातिवाद राजनीति का ही नतीजा है कि आज माया, मुलायम, नितीश, लालू के साथ मुसलमान भी खड़े हैं। रही बात कांगेस के साथ मुसलमानों की तो वे अंग्रेजों की बनाई हुई पार्टी है जो केवल अपना लाभ देखती है और सत्तासीन रहना चाहती है। फिर चाहे मुसलमानों के समर्थन से हो या हिन्दू संगठन के। जातिवाद राजनीति के खिलाफ बीजेपी और समर्थन संघठन तो बोल रहे हैं लेकिन वो यह क्यूँ नहीं बताते कि देश में सभी प्रकार के मलाईदार सरकारी पदों पर सवर्णों का कब्ज़ा क्यों है? देश के सबसे अमीर व्यक्ति क्यों हैं? नौकरियों और व्यवसाय में सबसे ज्यादा सफल क्यूँ हैं? जबकि यह मात्र मुट्ठी भर हैं और ओबीसी, दलित बहुसंख्या में। न यकीन हो तो सर्वे कर लो।
यूपी के मुकाबले बिहार में हिन्दुत्वाद न के बराबर है और यही वजह है कि वहां बीजेपी नहीं जीत सकी। देश से लगभग ख़त्म हो चुकी बीजेपी पार्टी ने हिंदुत्व के नाम पर केवल एक मात्र बहुसंख्यकों पर गेम खेला और गुजरात दंगों को अंजाम देने वाले मोदी को हिन्दू संगठन का मसीहा बना कर सबके सामने पेश किया। आज मात्र हिंदुत्व के नाम पर बहुसंख्यकों को यह भी नहीं दिख रहा कि देश में किस तेजी से महंगाई, बेरोज़गारी, खौफ आदि बढ़ रहा है।
यही सब चलता रहा तो वो दिन दूर नहीं की देश में फिरसे भयानक दंगे होंगे। पहले मुसलमान मारे जायेंगे। फिर बारी आएगी दलित की और आखिर में ओबीसी। इस तरह से भारत पर सवर्णों के आक्रमण के समय का दौर लौट आएगा। यदि भविष्य की एक झलक देखनी हो तो शूद्र फिल्म ज़रूर देखें। बाकि आपकी मर्ज़ी।

Post a Comment